गुड़गांव, जनवरी 8 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। युवती ने एक युवक पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर 20 महीने तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस दौरान युवती के गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात भी करवाया गया। पीड़िता की शिकायत पर बुधवार को महिला थाना पूर्व में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सेक्टर-63 स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाली युवती ने बताया कि उसी के पड़ोस में रहने वाले युवक से उसकी दोस्ती साल 2024 में मई महीने मे हुई थी। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा दिया और विश्वास में लेकर उसका दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। दिसंबर 2025 तक उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान जब वह गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने शादी करने के अपने वादे से मुकर गया। उस पर दबाव बनाया और उसका गर्भपात करवा दिया। पीड़िता ने अपनी शिक...