गुड़गांव, फरवरी 9 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। शहर के एक नामी चार सितारा होटल में विमानन कंपनी की महिला क्रू सदस्य के साथ उनके ही दोस्त द्वारा दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में 28 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह दिल्ली में विमानन कंपनी में केबिन सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। पति सेना में तैनात है। सात फरवरी को वह अपने दोस्त संजीव के साथ किसी आधिकारिक काम के सिलसिले में कार से देहरादून के लिए निकली थी। पीड़िता के अनुसार रास्ते में दोस्त ने 250 किलोमीटर तक गाड़ी गलत दिशा में चलाई, जिसके बाद वे वापस बुलंदशहर पहुंचे। अधिक थकान होने के कारण पीड़िता ने गुरुग्राम में रुकने का फैसला किया और दोस्त के साथ चार सि...