मुरादाबाद, फरवरी 1 -- भोजपुर थाना क्षेत्र में सगा बहनोई 17 वर्षीय साली को भगा ले गया। किशोरी के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बहनोई के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना भोजपुर के गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बड़ी बहन की शादी रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक से हुई है। युवक के अनुसार उसकी 17 वर्षीय बहन को शुक्रवार सुबह आठ बजे बहनोई बहलाफुसला कर भगा ले गया। एसएचओ भोजपुर संजय कुमार ने बताया कि तहरीर पर आरोपी बहनोई के खिलाफ केस दर्ज किया है। किशोरी की सकुशल बरामदगी के प्रयास हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.