बिजनौर, अप्रैल 5 -- जमीन के विवाद में बहू ने अपने वृद्ध ससुर को डंडे को पीटा। जिसमें वृद्ध घायल हो गया। इस शर्मनाक घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, वृद्ध की तहरीर पर कोतवाली शहर पुलिस ने आरोपी बहू-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कोतवाली शहर के गांव स्वाहेड़ी निवासी दाताराम धीमान के दो बेटे हैं। जिसमें बड़े बेटे नाम ऋषिपाल और छोटे का नाम निरू है। आरोप है कि ऋषिपाल और उसकी पत्नी राजबाला लालची हैं। दोनों उसके छोटे बेटे नीरू की जमीन हड़पना चाहते हैं। गुरुवार सुबह करीब 8:00 बजे दाताराम अपने छोटे बेटे निरू के हिस्से की जमीन पर रास्ता बनाकर दीवार करना चाहता था कि बड़े बेटे ऋषिपाल और उसकी पत्नी राजबाला वहां पहुंचे और उससे अभद्रता करने लगे। विरोध करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.