मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- बोचहां, हिंदुस्तान संवाददाता। शर्फुद्दीनपुर में बुधवार को एक दर्जन से अधिक घरों पर बुलडोजर चला। प्रशिक्षु आईएएस प्रेम कुमार, सीओ विश्वजीत सिंह, आरओ जितेंद्र महतो सहित अधिकारियों और पुलिस टीम की मौजूदगी में मुख्य सड़क से अतिक्रमण हटाया गया। रेडीमेड शोरूम के संचालक धीरज कुमार ने कहा कि उनका लाखों का नुकसान हुआ है। चाय दुकानदार सूरज चौधरी ने तीन बार दुकान तोड़ने का आरोप लगाया। इधर, प्रशिक्षु आईएएस प्रेम कुमार ने बताया कि दूसरे चरण में गुदरी बाजार के अंदर बने सैकड़ों अवैध निर्माण हटाये जाएंगे। इसके लिए दो दिनों के अंदर सभी को नोटिस जारी किया जाएगा। बताया कि गुदरी बाजार परिसर खाली होने के बाद इसकी चाहरदीवारी कराकर किसानों को बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। अंदर बने पोखर को मूलस्वरूप में लाकर उसका जीर्णोद्धार होगा। आईएएस अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.