मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 5 -- बोचहां। अंचल प्रशासन ने गोपालपुर गोपाल-शर्फुद्दीनपुर बाजार और आसपास के दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए 18 दिसंबर तक की मोहलत दी है। सीओ विश्वजीत सिंह ने दुकानदारों से अतिक्रमित भूमि को 18 दिसंबर तक स्वेच्छा से खाली कर देने का निर्देश दिया है। पूर्व में दिए गए निर्देश के बावजूद दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। उन्होंने चेतावनी दी है कि तय समयसीमा में कब्जा नहीं हटाया गया, तो बुलडोजर चलाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...