अंबेडकर नगर, दिसम्बर 15 -- अम्बेडकरनगर। जिलापूर्ति अधिकारी शिवाकांत पांडेय ने राष्ट्रीय राज मार्ग पर डीजल रिटेल आउटलेट संचालकों को अनापत्ति प्रमाण पत्र के आधार पर ही कट बनाए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ संचालकों द्वारा शर्तों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है और पेट्रोलपंप के सामने कट बना दिया जाता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा अभियान की बैठक में पेट्रोल पंप के सामने राज मार्ग पर मालिकों द्वारा कट न बनाए जाने व अनापत्ति प्रमाण पत्र की शर्तों का अनुपालन करने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...