सीतामढ़ी, फरवरी 3 -- रीगा। थाना क्षेत्र के मिल चौक के समीप पुलिस ने एक बाइक सवार दो लोगों को नेपाली सौफी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा मिल चौक के समीप वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। तभी मेजरगंज की तरफ से आ रहे एक बाइक पर दो लोग पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, तभी पुलिस बल द्वारा खदेड़कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर दोनों ने अपने शरीर में नेपाली सौफी शराब बांध रखा था। दोनों की पहचान मेजरगंज थाना क्षेत्र के डुमरी कला निबासी सतेंद्र सिंह के पुत्र रौशन कुमार सिंह व इंद्र शेखर सिंह के पुत्र आनन्द शेखर के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों मेजरगंज के रास्ते नेपाल से शराब लेकर आ रहे थे। दोनो के पास से 169 पीस नेपाली सौफी शराब की बोतल बरामद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.