हिन्दुस्तान संवाददाता, नवम्बर 30 -- यूपी के जौनपुर में मुंगराबादशाहपुर के पवांरा थाना क्षेत्र के सहनी गांव के चारागाह में रविवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसके शरीर में कुछ जगहों पर चोट के निशान मिलने की वजह से हत्या की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह पवांरा के सहनी गांव के कुछ ग्रामीण टहलने निकले थे तभी चारागाह में एक शव पड़ा दिखा। लोगों ने शव देखकर इसकी सूचना थाने पर दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने पंचन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.