मुजफ्फर नगर, फरवरी 12 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी रामपुरी में तालाब में मिले नवजात के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम करा दिया है। चोटे लगने से नवजात की मौत हुई है। पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है। नवजात को आवारा कुत्तों ने नोंच दिया था। शाहबुद्दीनपुर रोड उत्तरी रामपुरी में बुधवार को दोपहर में तालाब में एक नवजात का शव पडा मिला था। नवजात के शव को आवारा कुत्तों ने नोच रखा था। महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहंुचे और नवजात को कुत्तों से छुडाया। मौके पर जानकारी मिलते ही पुलिस पहंुच गयी। पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। थाना प्रभारी बबलू कुमार वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नवजात की मौत उसके शरीर पर लगने वाली चोटों से हुई है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कार...