रांची, फरवरी 12 -- खूंटी, संवाददाता। बिरसा कॉलेज, खूंटी के भूगोल विभाग द्वारा गुरुवार को स्वस्थ जीवन के लिए पोषण का महत्व विषय पर विभाग स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ चंद्र किशोर भगत तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नागपुरी विभागाध्यक्ष डॉ कॉर्नेलियस मिंज उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ जया कच्छप थीं। सेमिनार का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संचालन सेमेस्टर-2 की छात्रा अदिति बोदरा ने किया। विभागाध्यक्ष प्रो. अनंत राम ने अतिथियों का स्वागत करते हुए देश में पोषण की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कुपोषण के कारणों, प्रभावों और संभावित समाधानों को आंकड़ों के माध्यम से स्पष्ट किया। पोषक तत्वों की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा: मुख्य वक्ता डॉ जया कच्छप ने मैक्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.