मुरादाबाद, मार्च 8 -- कई वर्षों से शरीफ नगर एवं आसपास के ग्रामीण बिजली की परेशानी से जूझ रहे हैं। हाल यह है कि चौबीस घंटे में चंद घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इसको लेकर बिजली विभाग दारापुर में बिजलीघर का निर्माण करा रहा है। जल्द ही बिजलीघर शुरू होते ही गांव के लोगों को भरपूर बिजली मिलने लगेगी। इस बारे में जेई निशोरी सिंह ने बताया कि लाइन अत्यधिक लंबी एवं कमजोर होने के कारण आए दिन फॉल्ट होते रहते हैं,इसके अतिरिक्त लाइन के बराबर में खड़े पेड़ों की टहनियों के तारों से टकरा जाने से भी लाइनों में फाल्ट होते रहते हैं। इसी परेशानी को देखते हुए क्षेत्र के ग्राम दारापुर में बिजलीघर का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है। इस कार्य में बिजली विभाग के कर्मचारियों को दारापुर एवं क्षेत्र के ग्रामीणों का संपूर्ण सहयोग मिल रहा है। निर्माणाधीन बिजलीघर के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.