बिहारशरीफ, मार्च 1 -- खबर का असर : शरीफाबाद पहाड़ की होगी कार्बन डेटिंग, महत्वपूर्ण हुआ तो पर्यटक स्थल का लेगा रूप सीएम नीतीश कुमार के आदेश व आग्रह पर जिला प्रशासन व एएअसाई की टीम ने किया दौरा विशेषज्ञों ने लिये कई नमूने, कराएंगे अध्ययन, खंगालने ऐतिहासिकता फोटो : शरीफाबाद01 : शरीफाबाद पहाड़ का अवलोकन करते एएसआई के पटना अंचल प्रमुख डॉ. सुजीत नयन, इस्लामपुर सीओ विवेक सिंह व अन्य। शरीफाबाद पहाड़ : शरीफाबाद का पहाड़, जिसे संजीवनी बूटी पहाड़ का अंश माना जाता है। बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। इस्लामपुर प्रखंड के शरीफाबाद में पहाड़ी की हुई खोज ने पुरातत्व के जानकारों के बीच खलबली मचा दी है। अब इसकी आयु तय करने के लिए कार्बन डेटिंग करायी जाएगी। इसके लिए विशेषज्ञों की टीम ने शनिवार को पहाड़ के कई स्थानों के साथ ही पास की मिट्टी के आधा दर्जन से अध...