मुरादाबाद, फरवरी 12 -- तीन दिन पहले बिजनौर के ग्राम बसेड़ा में अपने ममेरे साले की शादी में शामिल होने के लिए गए स्कूटी से गए भारत सिंह गुरुवार को घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। वापसी में स्योहारा से निकलते हुए मुकरपुरी मोड पर अज्ञात वाहन ने भारत सिंह 50 की स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आनन फानन में भारत सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मोबाइल से परिजनों को सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद पत्नी रेखा देवी,बेटा पवन और बेटी किरन का रो-रो कर बुरा हाल है। किसान की छोटी बेटी किरन मुरादाबाद के कृषि विभाग में क्लर्क के पद पर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.