लखनऊ, अगस्त 8 -- लखनऊ,विधि संवाददाता। पाकिस्तानियों के साथ मिलकर व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर देश में गज़वा ए हिन्द कर शरिया कानून लागू करने का प्रयास करने के आरोपी अजमल अली को एटीएस की विशेष अदालत ने सात दिन के लिए पुलिस रिमांड पर दिए जाने का आदेश दिया है। पुलिस रिमांड 9 अगस्त की सुबह 11 बजे से लेकर 15 अगस्त तक प्रभावी रहेगी। एटीएस की ओर से कोर्ट में रिमांड अर्जी दाखिल की गई थी। इसमें कहा गया है कि इंस्पेक्टर कैलाश यादव ने एक अगस्त को एटीएस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक रिवाइविंग इस्लाम के नाम से यूनाइटेड किंगडम के मोबाइल से बने एक व्हाट्सऐप ग्रुप का पता चला। जिसकी जांच में पता चला कि इसके पांच एडमिन है और इसमें तीन पाकिस्तान के हैं। अमरोहा निवासी अजमल भी रिवाइविंग इस्लाम व्हाट्सऐप ग्रुप का सदस्य है, जिसके ज्यादातर सदस्य और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.