मुंगेर, दिसम्बर 26 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के भीम बांध में मौसम के सर्द होते ही सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा है। गर्म जल कुंड और गर्म जल की बहती नदियां लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है और जिले व प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से प्रकृति प्रेमी और सैलानी परिवार के संग पिकनिक मनाने पहुंच रहे है। लेकिन इस बार भीमबांध में सुरक्षा को लेकर पिकनिक मनाने पहुंच रहे लोगों को सुविधा नहीं मिल पा रही है। नक्सल पर लगाम और उसके आतंक के लगभग खात्मे के बाद लोग उन्मुक्त भाव से भीमबांध में पिकनिक मनाने पहुंच रहे है लेकिन मन में असुरक्षा का अभी भी लोगों के मन से हटा नहीं है। भीमबांध में पिकनिक मनाने पहुंचने वाले लोगों को अब इस जगह मनचले और असामाजिक तत्वों से भय देखा जा रहा है। सूत्र बताते है कि पिछले तीन चार दिन पूर्व बांका जिला के सैलानी जो...