पाकुड़, नवम्बर 29 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत शहरग्राम पंचायत के पंचायत भवन के समीप सकरीगली टोला निवासी भीम मड़ैया 48 वर्ष के खलिहान में गुरुवार देर रात किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी। आग लगने से लगभग दस बीघा में उपजे धान की पकी फसल जलकर राख हो गई। खलिहान में रखे धान की फसल में आग लगने की जानकारी भीम मड़ैया और उसके परिवार वालों को रात में देर से लगी। भीम मड़ैया ने तत्काल आसपास के ग्रामीणों को आवाज देकर जगाया। सबों ने मिलकर पानी डालकर आग को बुझाने के लिए काफी मशक्कत की। पर धान की फसल तबतक जलकर राख हो गई। अचानक घटी इस घटना से भीम मड़ैया काफी निराश व दुखी है। भीम मड़ैया गरीब तबके का आदमी है। उसने बताया कि कर्ज लेकर धान की खेती की थी। किसी शरारती तत्व ने खलिहान में रखे धान की फसल को आग लगा दी। अभी तक मैं कर्ज भी नहीं चुका पाया हूं।...