रुडकी, फरवरी 16 -- नगर पंचायत के गैस प्लांट के पास खड़े एक मोबाइल टॉयलेट में शरारती तत्वों ने आग लगाकर उसे पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। नगर पंचायत कर्मचारी की तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर पंचायत के कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम गौड़ ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मोबाइल टॉयलेट गैस प्लांट के समीप खड़े किए गए थे। आरोप है कि कुछ शरारती तत्वों ने जानबूझकर इनमें से एक मोबाइल टॉयलेट में आग लगा दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...