मुजफ्फरपुर, जनवरी 24 -- सरैया। बहिलवारा भुआल उत्तरी गांव में शुक्रवार देर रात शरारती तत्वों ने तीन किसानों के खेत में लगे करीब दो दर्जन आम के पेड़ को काटकर गिरा दिया। पीड़ित किसान चुन्नू सिंह, चंदेश्वर चौधरी व अजीत कुमार ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व लगाए गए सभी पेड़ को धारदार हथियार से काटकर गिरा दिया गया है। शनिवार सुबह खेत पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। किसान अजीत कुमार ने सरैया थाना में अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया है। ग्रामीणों के अनुसार निजी जमीन से जबरन रास्ता निर्माण को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था, इसी विवाद में पेड़ काटे जाने की आशंका है। थाना प्रभारी सुभाष मुखिया ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...