मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 15 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के झींगहा गांव में रविवार की देर रात घर के बरामदे पर खड़ी दो बाइक में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। इससे दो बाइक समेत ढाई लाख की संपति जलकर राख हो गई। पीड़ित मुकेश कुमार केसरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। उन्होंने पुलिस को बताया कि करीब एक बजे रात में घर के बाहर किसी के भागने की आहट सुनाई दी। घर से बाहर निकले तो देखा कि दोनों बाइक धू-धू कर जल रही है। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...