महाराजगंज, अक्टूबर 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सिन्दुरिया में शरारती तत्वों ने गांव के पश्चिम तरफ बौद्ध विहार परिसर में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार लोग बौद्ध विहार की ओर गए तो मूर्ति के हाथ और नाक को खंडित अवस्था में देखा। लोगों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने तत्काल पीआरबी पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में यह खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में लोग बौद्ध विहार स्थल पर जुट गए। सूचना पर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंचे। लोगों को शांत करते हुए मूर्ति को पुनः स्थापित कराने का आश्वासन दिया और घटना की जांच शुरू कर दी है। मौके पर जुटे ग्रामीण रामसुरेश, रामरक्षा, रोशनलाल, अजय भारती, रामाज्ञा, गोविंद, जगतनारायण, शैलेश, रामसागर, मदनल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.