रायबरेली, दिसम्बर 11 -- डीह। थाना क्षेत्र के पूरे सुबेदार मजरे मोहगांव गांव के पास कुछ शरातीत्तवों ने सड़क से गुजर रहे डंपर पर पथराव कर दिया। इससे डंपर का आगे का शीशा टूट गया और चालक क्लीनर डंपर को बीच सड़क पर खड़ा करके भाग गए। इससे सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लगे जाम को हटवाया। पुलिस शरारतीत्तवों की पहचान करने में जुट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...