वाराणसी, दिसम्बर 21 -- मिर्जामुराद, संवाद। स्थानीय बाजार में शनिवार रात शरारती तत्वों ने एक गुमटी में टायर के सहारे आग लगा दी। इस घटना में गुमटी में रखा इलेक्ट्रॉनिक कांटा, करीब 2500 रुपये नगद समेत हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। रविवार सुबह ग्रामीणों ने जली हुई गुमटी देख इसकी सूचना मालिक को दी। इसके बाद पीड़ित ने मिर्जामुराद थाने पहुंचकर अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ तहरीर दी। जानकारी के अनुसार, मुबारकपुर (इस्लामपुर) गांव निवासी मुनव्वर अली मिर्जामुराद बाजार में पिछले कई वर्षों से गुमटी लगाकर मुर्गा बेचते हैं। शनिवार रात वह रोज की तरह गुमटी बंद कर घर चले गए थे। इसी दौरान मौका पाकर शरारती तत्वों ने टायर के जरिए गुमटी को आग के हवाले कर दिया। उसमें रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.