कानपुर, फरवरी 3 -- चकेरी। पीएसी मोड़ गंगागंज में शरारती स्कूली बच्चों ने चालक के न होने पर व्यस्त सड़क पर ई-ऑटो दौड़ा दी। इस दौरान ऑटो अनियंत्रित हो दो राहगीरों को टक्कर मारते हुए खंभे से जा टकराई। इस पर राहगीरों ने आरोपितों को पकड़ने का प्रयास किया तो वे लोग मारपीट कर भाग निकले। घायलों ने चकेरी थाने में मामले की शिकायत की। वहीं पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया और चालक से पूछताछ कर रही है। नवाबगंज निवासी ई-ऑटो चालक शिवम वर्मा ने बताया वह चकेरी के गंगागंज क्षेत्र में सवारी के इंतजार में खड़े थे। इस दौरान तीन स्कूली छात्र आ गए और घर जाने का किराया पूछने लगे। इस पर शिवम किसी काम से ऑटो सड़क किनारे खड़ा कर दुकान तक चले गये। तभी तीनों छात्र बिना बताए उनका ऑटो लेकर भाग निकले। इस दौरान छात्रों ने जीटी रोड किनारे चल रहे काकोरी गांव निवासी सूर्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.