प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 28 -- बाघराय। बिहार के प्राथमिक विद्यालय रायपुर में दो वर्ष पहले जल निगम की ओर से बच्चों को पानी पीने के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप लगाया गया था। बीती रात उस हैंडपंप को शरारतीतत्व उखाड़कर उठा ले गए। इससे विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को पीने के पानी की दिक्कत होने लगी। प्रधानाध्यापक राकेश मिश्र ने मामले की जानकारी पुलिस एवं बीईओ को दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...