गोपालगंज, दिसम्बर 3 -- सिधवलिया। महम्मदपुर थाना पुलिस ने मंगलवार की रात वाहन जांच के दौरान गोपालपुर नहर के पास से 310.2 लीटर अंग्रेजी शराब से लदी एक कार को जब्त किया। पुलिस के अनुसार जांच अभियान के दौरान गोरखपुर से चंपारण की ओर जा रही एक संदिग्ध कार को रोका गया। लेकिन पुलिस को देखते ही चालक कार को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। अपर थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...