मोतिहारी, दिसम्बर 15 -- बंजरिया। बंजरिया पुलिस ने रविवार की शाम गश्ती के दौरान सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है । सभी आरोपियों की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के गोबरी गांव में शराब पीते हुए किया गया है । आरोपी थाना क्षेत्र के सिस्वानिया का नजीबुद्दीन साह , मो ओ अफजल , आलिम हुसैन ,गोबरी का मो गुड्डू , अजगरवा का हसीबुल्लाह , ओमप्रकाश सहनी अजगरवा सहित राजा बाजार निवासी अविनीत सागर शामिल है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...