चंदौली, फरवरी 13 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के अलहिया गांव निवासी 37 वर्षीय अंग्रेजी शराब सेल्समैन प्रमोद यादव की बीते दिनों खड़ेहरा गांव के समीप बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में 6 फरवरी को मौत गई थी। शुक्रवार को परिवार के लोग सकलडीहा कोतवाली पहुंचकर आरोपी बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिये तहरीर दी है। वही कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस बाबत कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...