सहरसा, फरवरी 9 -- सहरसा। नगर संवाददाता। सदर थाना अंतर्गत टीओपी दो प्रभारी सनोज वर्मा के नेतृत्व में छापेमारी कर अवैध विदेशी शराब साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। कलाली चौक आने वाली गली से एक बाइक से आ रहा लड़का पुलिस को देखकर बाइक घुमाकर भागने लगा। पीछा करने के दौरान गाड़ी घुमाने के दौरान एक युवक को चोट लग गया। पकड़ाये युवक ने अपना नाम सलखुआ बनकटी निवासी रजनीश कुमार व बटराहा भारतीय नगर निवासी अकाश कुमार बताया ।बरामद बैग से को 8.25 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। बिना निबंधन का बाइक बरामद किया गया। दोनों युवक से पुछताछ करने पर बताया कि कलाली चौक समीप चाय पी रहे थे। जहां बटराहा वार्ड 35 निवासी कमलेश कुमार द्वारा बाइक सहित शराब से भरा बैग देकर अपने घर पर पहुंचाने के लिए कहा।उन्ही के कहने पर कमलेश कुमार के घर पर पहुंचाने जा रहे थे।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.