लखीसराय, जुलाई 14 -- लखीसराय। नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला उत्पाद पुलिस ने रविवार को सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के जकरपुरा वार्ड संख्या 19 से गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय निवासी ब्रह्मदेव पासवान के पुत्र टुनटुन पासवान शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उत्पाद इंस्पेक्टर निर्मल कुमार ने बताया कि आरोपी के पास से ब्लेंडर प्राइड ब्रांड के 750 एमएल का एक बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है। सदर अस्पताल से मेडिकल जांच के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.