रुडकी, दिसम्बर 21 -- कोतवाली के सिपाही अरविंद चंदेल और गंगा सिंह शनिवार रात लक्सर रायसी रोड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने खड़ंजा कुतुबपुर से मुंडाखेड़ा कला रोड पर नरेश निवासी मुंडाखेड़ा कला को रोककर पूछताछ की और तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से पांच लीटर कच्ची शराब मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...