नवादा, नवम्बर 5 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विधानसभा चुनाव को लेकर शराब तस्करी, बिक्री व निर्माण के विरुद्ध जिले में नवादा पुलिस द्वारा छापेमारी अभियान जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना पर मंगलवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर शराब के साथ तस्करों समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से कुल 202 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गयी। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त एक बाइक जब्त की गयी। जबकि घटनास्थल से शराब उपकरण भी बरामद किये गये। ताजा घटनाक्रम में पुलिस ने सिरदला थाना क्षेत्र के ढाब में छापेमारी कर बाइक से शराब लेकर जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 162 लीटर देसील महुआ शराब बरामद की गयी। साथ ही शराब तस्करों की बाइक भी मौके से जब्त कर ली गयी। इस मामले में सिरदला थाने में 04 नवम्बर को प्राथमिकी दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.