सहरसा, फरवरी 15 -- सहरसा, नगर संवाददाता। बनमा ईटहरी थाना पुलिस द्वारा सीएनजी टेम्पू से विदेशी शराब बरामद करते हुए तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिमरीबख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि एसपी के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के दौरान 13 फरवरी को दिवा गश्ती के क्रम में गुप्त सूचना मिली की सीएनजी टेम्पू से भारी मात्रा में शराब लेकर सिमरी बख्यिारपुर सड़क मार्ग से बनमा ईटहरी की ओर आ रही है।सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए बनमा ईटहरी थानाध्यक्ष खुशबु कुमारी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा कासिमपुर टोलवा के पास विशेष वाहन जांच अभियान चला कर संदिग्ध सीएनजी टेम्पू रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से विभिन्न ब्रांड की 25.500 लीटर विदेशी शराब बरामद कर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.