अलीगढ़, जुलाई 22 -- जट्टारी, संवाददाता। टप्पल थाना क्षेत्र के गांव फौजुआका में बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या उन्हीं के भतीजे ने की थी। मंगलवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार वृद्धा शराब बेचती थी। आरोपी नशे में शराब लेने पहुंचा तो महिला सोती मिली। पहले उसने शराब तलाशी। फिर उनकी जेब में रखे 700 रुपये निकालने लगा। जागने पर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया था। गांव फौजुआका निवासी 65 वर्षीय सावित्री की शनिवार को उन्हीं के घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। वह घेर से पशुओं को लेकर लौटी थीं। दोनों बेटियां धान लगाने गई थीं। वह लौटकर आईं तो सावित्री का शव चारपाई पर लहूलुहान पर पड़ा था। घर का सामान अस्त व्यस्त अवस्था पड़ा था। ग्रामीणों ने लूट के उद्देश्य से घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.