औरंगाबाद, फरवरी 20 -- नवीनगर, संवाद सूत्र। नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने शराब और रंगदारी मांगने के प्रकरण में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ससना गांव निवासी अमित कुमार उर्फ गोविंद के रूप में हुई है, जो बड़ेम थाना क्षेत्र का रहने वाला है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध बड़ेम थाना में रंगदारी मांगने के मामले में प्राथमिकी दर्ज है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...