बक्सर, दिसम्बर 10 -- पेज तीन के लिए ----- राजपुर। धनसोई थाना पुलिस ने मंगलवार की देर शाम शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। उसने दो अलग-अलग स्थानों से लगभग 92 लीटर शराब जब्त कर एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पीड़िया टोला निवासी भूटेली चौधरी बाइक से शराब की तस्करी कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने ककरिया पुल के समीप धावा बोल उसे 81 पीस टेट्रा पैक शराब और एक बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। दूसरी तरफ पुलिस ने गुप्त सूचना पर धनसोई बाजार में भी छापेमारी की, जहां भोला तुरहा नामक धंधेबाज के घर से 178 पीस देसी मसालेदार शराब बरामद की गई। शराब बरामदगी के इस मामले में पुलिस ने जहां भूटेली चौधरी को न्यायिक कार्रवाई के लिए बक्सर कोर्ट भेज दिया, वहीं भोला तुरहा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.