मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी टोल प्लाजा के समीप ट्रक से जब्त 430 कार्टन विदेशी शराब के मामले में रविवार को उत्पाद थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें गिरफ्तार दो चालक और ट्रक मालिक समेत चार को नामजद किया गया। मामले में अन्य को भी आरोपित किया गया है। थानेदार सह इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपित को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं, फरार अन्य आरोपितों के नाम पते का सत्यापन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...