प्रयागराज, जून 5 -- फाफामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। थरवई थानाक्षेत्र के देवरिया गांव के सामने हाईवे पर स्थित न्यू राजपूत ढाबा पर शराब लाने से इनकार करने पर ढाबा संचालक और उसके परिजनों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से युवक का हाथ टूट गया और सिर फट गया। थरवई पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया और उसके पिता की तहरीर पर ढाबा संचालक सहित चार के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज का चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। देवरिया गांव का सुल्तान सिंह गांव के सामने हाईवे पर न्यू राजपूत के नाम से ढाबा चलाता है। पुलिस को दी तहरीर में राजकुमार सिंह ने आरोप लगाया की उसका बेटा 24 वर्षीय शिवम सिंह बुधवार शाम हाईवे पर स्थित न्यू राजपूत ढाबा पर नाश्ता करने गया था। ढाबा संचालक सुल्तान सिंह ने शिवम से शराब लाने को कहा जिस पर उसने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.