सीवान, फरवरी 12 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इस क्रम में मंगलवार की अहले सुबह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरहनी छठ घाट के समीप पुलिस ने शराब से लदी स्कार्पियो जब्त की। स्कापियो से 75 कार्टन शराब जब्त की गयी है। वहीं, शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। बरामद शराब को जब्त कर संलिप्त आरोपितों को चिन्हित व गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। शराब यूपी निर्मित व स्कार्पियो पर लगा नंबर स्थानीय जिले का बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस इस मामले में किसी को गिरफ्तार करने में कामयाब नहीं हो सकी। स्कार्पियो के जरिए शराब कारोबारियों के बारे में जानकारी लेने में जुट गयी है। बताया जाता है कि पुलिस गुप्त सूचना पर बरहनी छठ घाट के समीप छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की गई है। ...