बगहा, फरवरी 7 -- बेतिया । नगर के सुप्रिया रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम के समीप शनिवार की सुबह करीब छह बजे एक अनियंत्रित कार ने दूसरे कार में ठोकर मार दी। ठोकर लगने के बाद चालक कार छोड़ फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची कालीबाग थाना की पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार में लोड़ शराब के कार्टन बरामद हुए । पुलिस ने कार व शराब को जब्त कर लिया है। कालीबाग थानाध्यक्ष अजय चौधरी ने बताया कि 312 लीटर विदेशी शराब व कार जब्त किया गया है। चालक मौके से फरार हो गया है। कार मालिक का पता लगाया जा रहा है। शराब तस्करी के इस धंधे में शामिल लोगो को गिरफ्तार किया जाएगा । थानाध्यक्ष ने बताया कि कार पर 26 कार्टन किंगफिशर बियर लोड था। कार व शराब को जब्त कर लिया गया है। एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...