किशनगंज, फरवरी 15 -- किशनगंज। संवाददाता शराब मामले में मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया गिरफ्तार आरोपी सदर अस्पताल से फरार हो गया था। जिसे बाद में उत्पाद टीम ने खदेड़ कर अस्पताल के बाहर वाली सड़क के पास से पकड़ लिया। घटना शुक्रवार दोपहर की है। उत्पाद थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने घटना की पुष्टि की है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आगे की कार्रवाई जारी थी। पकड़े गए आरोपी अभय कुमार को उत्पाद टीम ने गुरुवार की रात को 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को उत्पाद विभाग के वाहन से मेडिकल जांच के लिए शुक्रवार को सदर अस्पताल लाया गया था। उत्पाद विभाग के वाहन में शराब के साथ गिरफ्तार अन्य चार आरोपी भी शराब थे। आरोपियों को लेकर सदर अस्पताल पहुंची उत्पाद टीम में से एक जवान वाहन से उतर कर आरोपी का कोविड जांच के लिए चिकित्सक से पर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.