बेगुसराय, मई 27 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। छौड़ाही थाना क्षेत्र की पतला गांव निवासी एक महिला ने पति को शराब के झूठे केस में फंसाने की शिकायत करनते हुए डीआईजी से न्याय की गुहार लगाई है। आवेदिका अनिता देवी के अनुसार एक मार्च की सुबह करीब साढ़े 7 बजे खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के सुनैना कोल्ड स्टोरेज दौलतपुर के पास प्रयागराज से एक बस पहुंची थी। यात्रियों से भरी बस में लगभग 75 व्यक्तियों के अलावा मेरे पति पवन महतो व बच्चे भी प्रयागराज से लौटे थे। सुबह 8 बजकर 20 मिनट तक पूरा परिवार अपने घर आ गए। अगले दिन पता चला कि उक्त बस से प्रतिबंधित शराब बरामद हुई है। इस मामले में मेरे पति पवन महतो तथा दो अन्य पर खोदावंदपुर थाना में एफआईआर दर्ज की गयी है। डीआईजी को दिए आवेदन में अनिता देवी ने कहा है कि केस दर्ज होने के बाद 18 मार्च की शाम पुलिस निरीक्षक स्थल ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.