सीवान, जून 9 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। शराब कारोबार से जुड़े एक मामले में आडियो वायरल होने पर जिले के नौतन थानाध्यक्ष उमेश कुमार व एएलटीएफ प्रभारी मनोज कुमार को एसपी अमितेश कुमार ने निलंबित कर दिया है। साथ ही थाने की गाड़ी का निजी चालक प्रमोद कुमार राम को पूर्णत: दोषी भी माना गया है। इस मामले में मैरवा अंचल निरीक्षक मुकेश कुमार झा के दिए आवेदन पर सभी के खिलाफ नौतन थाने में ही धारा 51 बिहार मध निषेध उत्पाद अधिनियम 2016 व 223 बीएनएस के तहत एफआईआर भी दर्ज की गई है। मैरवा की एसडीपीओ गौरी कुमारी ने जांच के बाद यह बताया है कि वायरल आडियो में एक तरफ स्थानीय थाना क्षेत्र के मठिया निवासी थाना के निजी चालक प्रमोद कुमार राम और दूसरी तरफ खालवा निवासी गुड्डू सिंह के पुत्र चीकू सिंह उर्फ चीकू राय उर्फ आर्यन की आवाज है। बातचीत के क्रम में क्षेत्र पार करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.