कटिहार, दिसम्बर 20 -- कटिहार, एक संवाददाता। कोढ़ा थाना कांड जुड़े शराब के मामले के प्राथमिकी नामजद अभियुक्त राकेश कुमार उर्फ सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ शराब के अवैध कारोबार से जुड़ा मामला दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त से आवश्यक पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के क्रम में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। कोढ़ा थाना क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह गिरफ्तारी की गई है।गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.