समस्तीपुर, दिसम्बर 23 -- उजियारपुर। अंगारघाट पुलिस ने थाना क्षेत्र के चैता गांव में छापेमारी कर शराब मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए आंगरघाट थाना के पुलिस अधिकारी एएसआई बिरेश्वर सिंह ने बताया की गिरफ्तार आरोपी की पहचान चैता दक्षणी गांव निवासी रामाशीष राय के पुत्र संतोष राय के रूप में हुयी है। उन्होंने बताया की गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...