वाराणसी, फरवरी 1 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बड़ागांव पुलिस ने शुक्रवार रात कनियर नारायनपुर में छापेमारी कर एक स्कार्पियो पकड़ी थी। पुलिस की घेराबंदी के दौरान वाहन सवार बड़ागांव का कुख्यात तस्कर शिवशंकर सेठ उर्फ बाबू सेठ तथा उसका साथी कुंभापुर निवासी निलेश यादव भाग निकले थे। बड़ागांव पुलिस ने वाहन और करीब 5 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद की थी। पुलिस के अनुसार जब्त स्कार्पियो रामनगर के भीटी निवासी संदीप कुमार खरवार की है। पुलिस ने तीनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिवशंकर सेठ उर्फ बाबू सेठ पर बड़ागांव, रामनगर, मिर्जापुर के अदलहाट में 19 मुकदमे हैं। गैंगस्टर ऐक्ट के तहत एक बार संपत्ति जब्तीकरण भी हो चुकी है। हालांकि इसके बाद भी वह अपना गिरोह संचालित कर रहा है। उधर, निलेश यादव पर छह मुकदमे हैं। वह गुंडा ऐक्ट में भी निरुद्ध रहा है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.