नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, अगस्त 5 -- दिल्ली के बदरपुर इलाके में शराब माफिया पर कार्रवाई करने पहुंची दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ की टीम पर शराब माफिया और उसके साथियों ने हमला कर दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए। बदरपुर थाना पुलिस ने घायल पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए हैं। मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह डागर की टीम को सूचना मिली थी कि गौतमपुरी में रहने वाला कैलाश सांसी अपने लड़कों के साथ अवैध रूप से शराब बेच रहा है। अगर छापा मारा जाए तो बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की जा सकती है। पुलिस टीम सूचना की पुष्टि कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.