मधुबनी, जनवरी 4 -- मधुबनी। उत्पाद पुलिस ने शराब माफिया चंदन कुमार के घर छापेमारी कर 22 कार्टन शराब जब्त किया। पुलिस मौके पर चंदन ठाकुर उर्फ नेपलिया को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर ने बताया कि गुप्त सूचना पर शनिवार रात लहेरियागंज के पास जितवारपुर वार्ड सात में चंदन ठाकुर उर्फ नेपाली के घर छापेमारी की गई। घर की घेराबंदी कर तलाशी शुरू की गई। तलाशी के दौरान उसके घर से 22 कार्टन नेपाली देशी शराब बरामद हुआ। जिसका मात्रा 198 लीटर है। उन्होंने बताया कि चंदन ठाकुर शहर में बड़े पैमाने पर शराब बक्रिी करता था। पुलिस की नजर पहले से थी। वह शराब तस्करी में पहले भी जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि गुप्तचर से यह भी सूचना मिली है कि चंदन ठा...