पटना, अक्टूबर 12 -- प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी बिहार की सत्ता में आते ही शराबबंदी हटाने का वादा कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने दावा किया है कि शराबबंदी हटाते ही बिहार सरकार को जो नुकसान हो रहा है, वो बच जाएगा। शराब पर बैन टने से सरकार को हर साल 28 हजार करोड़ रुपये की कमाई होगी। साथ ही इस राशि से विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय सिक्योरिटी फंड से संपर्क कर 5 से 6 लाख करोड़ रुपये तक का लोन लाया जा सकता है, जिससे बिहार का विकास होगा। जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष उदय सिंह ने रविवार को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि शराबबंदी कानून जमीन पर कहीं नहीं दिखता है। इससे बिहार सरकार को 28 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हर साल तो हो ही रहा है, वहीं माफिया के पास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.