गिरडीह, फरवरी 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह बस पड़ाव स्थित शिवम होटल में शराब बेचे जाने की सूचना पर रविवार को उत्पाद विभाग एवं नगर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से छापामारी की गयी। हालांकि इसमें कोई सफलता नहीं मिली। हालांकि होटल से एक नाबालिग को उत्पाद विभाग द्वारा पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाया गया है। छापामारी के दौरान होटल संचालक गौतम भदानी होटल में मौजूद नहीं था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...